जिला महासचिव अनिल यादव के आकस्मिक निधन पर सपाईयों ने की शोकसभा गोप, सुरेश, राजेश हुए शामिल
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला महासचिव अनिल यादव के आकस्मिक निधन पर पार्टी कार्यालय पर जनपद के प्रमुख नेता गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनको याद किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि अनिल यादव का पूरा जीवन समाजवादी आंदोलनों में एवं समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में व्यतीत हुआ उनका इस समय अचानक चले जाना जनपद की समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर विधायक सुरेश यादव एवं एमएलसी राजेश यादव राजू ने एक स्वर में स्वर्गीय अनिल यादव को याद करते हुए कहा कि बे बहुत ही मिलनसार एवं जीवट व्यक्ति थे उनका प्रखर वक्ता व जिले के नौजवानों के की प्रेरणा स्रोत रहेगा नौजवानों को उनके आचरण से प्रेरणा लेनी चाहिए जिस प्रकार उनका संपूर्ण जीवन समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने में रहा ऐसे ऐसे क्षमता बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जैदपुर विधायक गौरव रावत, राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, डॉ. कुलदीप सिंह, आशीष सिंह आर्यन, अजय कुमार वर्मा, मो. सबाह, प्रीतम वर्मा, श्याम प्रकाश द्विवेदी, हुमायूं नईम, दानिश सिद्दीकी आदि सपाई मौजूद रहे।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।

