सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक पोस्ट कर विद्वेष फैलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट कर विद्वेष फैलाने वाले अभियुक्त को थाना मो0पुर खाला पुलिस ने किया गिरफ्तार-
थाना मो0पुर खाला क्षेत्रान्तर्गत निवासी अताउर्रहमान पुत्र निसार अहमद द्वारा फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर उर्दू में अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी पोस्ट किया गया था। जिससे समाज में विद्वेष व साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने की चेष्टा की गयी।
सोशल मीडिया सेल, जनपद बाराबंकी द्वारा उक्त टिप्पणी को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के आदेश पर थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 355/2020 धारा 153ए/295ए भादवि व 66एफ आई.टी.एक्ट पंजीकृत कर थानाध्यक्ष मो0पुर खाला श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2020 को समय करीब 22.30 बजे अभियुक्त अताउर्रहमान पुत्र निसार अहमद निवासी खाले टोला कस्बा बेलहरा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

