पटरंगा पुलिस के उत्पीड़न से परेशान ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव के ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस द्दारा किए जा थे उत्पीड़न को लेकर एसएसपी से आनलाइन शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।
पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचलो निवासी युवक महबूब आलम कुछ दिन पूर्व सन्दिग्थ परिस्थितियों में गायब हो गया था जिसका शव 13 अगस्त को शारदा सहायक नहर से बरामद हुआ था।पटरंगा थाना की पुलिस अभी तक इस मामले में किसी नतीजे तक नही पहुंच सकी है।ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर जाँच व पूँछ तांछ के नाम पर लोगो का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आन लाइन शिकायती पत्र दिया है।शिकायती पत्र में इरफान अहमद पुत्र आबिद हुसैन व इज़हार अहमद पुत्र इस्तिखार अहमद सहित दर्जनों लोगों ने थाना पटरंगा की पुलिस पर आरोप लगाया है कि मृतक युवक की लाश मिलने के बाद से ही पटरंगा पुलिस ने ग्रामीणों पर अपना कहर ढाना शुरू कर दिया।पटरंगा पुलिस बिना किसी सबूत व साक्ष्य के बेकसूर ग्रामीणों को पकड़ कर ले जाती है और लोगों का शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है।इरफान ने आरोप लगाते हुए बाताया की पटरंगा पुलिस 14 अगस्त को आठ बजे मेरे बड़े भाई मोहम्मद इमरान को घर से पकड़कर पटरंगा थाने ले गई और उनकी बुरी तरह से पिटाई की औऱ उन्हें छोड़ते वक्त पुलिस ने जबर्दस्ती बयान लिखवा कर धमकी देते हुए कहा कि अगर मारने पीटने की बात कहीं करोगे तो इससे भी बुरा हाल करूँगा।इरफान ने बताया कि पुलिस ने छोड़ते वक्त रुपयों की मांग की जिससे आहत होकर वह कई बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुका है।पचलो गांव निवासी इज़हार अहमद पुत्र इस्तिखार अहमद ने आरोप लगाते हुए बताया कि पटरंगा पुलिस ने 16 अगस्त की शाम को मेरे बेटे शादान पुत्र इज़हार को उठा ले गई और उसे बहुत मारपीट 2 से 3 घण्टे के बाद छोड़ दिया।दूसरे दिन पटरंगा पुलिस 17 अगस्त की शाम को फिर उसे उठाकर ले गए जब इस बारे में बड़े भाई ने पुलिस से पूछा कि अब क्यों उठाकर ले जा रहे हो तब पुलिस वालों ने कहा कि ज्यादा मत बोलो वरना तुमको भी धर लेंगे।शादान को लेकर पुलिस वाले चले गए और शादान को पुलिस ने इस बुरी तरह मारा पीटा कि वह चलने फिरने से मुहताज हो गया।श्री इज़हार ने बताया कि पटरंगा पुलिस द्धारा प्रतिदिन एक दो लोगों को उठाकर ले जाया जा रहा है और मारने पीटने और रुपयों की मांग के बाद एक बयान भी लिखवा लेते हैं कि कहीं भी किसी से मारने पीटने व पैसों की मांग की बात मत करना वरना इससे भी बुरा हाल करूंगा।पटरंगा पुलिस द्दारा ग्रामीणों के साथ की जा रही मारपीट व उत्पीड़न से आहत पचलो गांव के कंधई लाल,माया राम,अशोक कुमार,मुख्तार,जुरार अहमद,जावेद ख़ान,गुड्डू,इमरान अहमद,मो,अकबर,राम नरेश,इंद्र कुमार,सन्दीप कुमार,सोनो गौतम,राम मिलन सहित दर्जनों लोगो ने एसएसपी अयोध्या से ऑनलाइन शिकायत कर पुलिस पर देर रात को लोगो के घर के अंदर जबरन घुस जाने और महिलाओं के साथ अभ्रदता करने व बेगुनाह ग्रामीणों के साथ मार पीट व पुलिस उत्पीड़न को रोके जाने व न्याय के लिए एसएसपी की मांग की है।इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जाँच की जा रही है शिकायत में सत्यता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!