सिटी पुलिस चैकी पर लगता है दलालों का जमवाड़ा ? -क्षेत्र के दलाल व वांछित चैकी के इर्दगिर्द मंडराते व भुक्तभोगियों से करते अवैध वसूली। -पीड़ित चैकी पहुंचने से पहले हो जाता, दलालों का शिकार।
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के शहर कोतवाली अन्तर्गत आने वाली सिटी पुलिस चैकी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई क्योंकि उधर से गुजर वाले को भीड़ देखकर लगता ही नहीं कि यह सिटी पुलिस चैकी है। शहर के दर्पण टाकीज के पास स्थित सिटी पुलिस चैकी पर वर्तमान समय में कई अराजक तत्व व दलाल व कई मुकदमे में वांछित बाहर व अंदर बैठकर चैकी का संचालन करते हैं। सिपाही दरोगा हों या न हो लेकिन दलाल आपको जरुर मौजूद मिलेंगे। कई घाघ दलाल तो पूरा ठेका लेकर अंदर तक पहुंच बताते हुए मामले को सुलटाने की लेते हैं गारंटी। कई दलाल तो अपने आपको चैकी इंचार्ज का खासम-खास बताकर करते हैं वसूली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिटी चैकी पर वर्तमान समय में पुलिस से ज्यादा कई मामलों में वांछित व दलाल मौजूद रहते हैं। जब सिटी चैकी की पुलिस कहीं पर छापा मारने या किसी अपराधी को पकड़ने जाती है तो वहाँ मौजूद दलाल तुंरत उस एरिया में फोन करके बता देते हैं कि चैकी से पुलिस निकल चुकी हैं तुरंत माल हटा लो वरना छापा पड़ने वाला है और जब पुलिस वहां पहुंचती है तो खाली हाथ लौट आती है। उसके बाद शुरू होता है दलालों द्वारा वसूली का खेल, पुलिस के जाने के बाद दलाल पहुंचते है और कहते हैं हमने तुमको पुलिस से बचाया है उसके बदले में हमें रूपया दो और इस तरह से वसूली-दर-वसूली चला करती है। कुछ दलाल तो अपने को बड़े नेताओं का खास, संगठन के अध्यक्ष व समाजसेवी व फलां नेता बताकर अपना व्यक्तिगत फायदा उठाते रहते हैं जबकि उन पर गम्भीर धाराओं में कई मुकदमे जनपद में दर्ज हैं और पुलिस सब कुछ जानकर भी अंजान बनी हुई। कई दलाल तो ड्यूटी की तरह टाइम टू टाइम वहां पर मौजूद रहते हैं। यहा पर सोंचने वाली बात यह है कि जब वह बड़े नेता हैं और पद पर हैं तो उनको चैकी में ज्यादतर मौजूद रहने-बैठने की क्या जरूरत। जिस पीड़ित का काम होगा तो वह अपनी बात स्वयं बता देगा लेकिन जब दलाल के द्वारा काम होता है तो वह बताता है कि फलां आदमी हमारा खास हैं, हमारा रिश्तेदार हैं या पड़ोसी है और बदले में होता है अवैध वसूली का खेल।
इसी तरह सिटी पुलिस चैकी क्षेत्र में कई सट्टा केन्द्र के साथ कई अनैतिक कार्य भी चैकी पर बैठने वाले दलाल करवाते हैं इस वजह से आज तक सट्टा व अनैतिक कार्य करवाने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है। चैकी के दलालों की वजह से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति पचास-साठ रुपए का एक रूमाल/गमछा या पानी की बोतल या गुलदस्ता भेंट कर, पुलिस के साथ फोटो खिचवाकर फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों पर अपलोड कर अपना वर्चस्व समाज में कायम करता है और भोली भाली जनता को फोटो दिखाकर आपने को पुलिस का खासमखास बताकर कई काम करवाये जाते हैं।
अगर विभाग के आला अधिकारियों द्वारा जल्द ही उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया और दलालों के विरूद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। विभाग द्वारा पुलिस चैकी के अन्दर व बाहर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाये जाये जिससे वहां पर आने-जाने व दलालों व संदिग्धों की पहचान हो सके और फुटेज के आधार पर दलालों पर कठोर कार्यवाही की जाये। जिससे मित्र पुलिस की छवि जनमानस में सर्वोत्तम साबित हो। इस सम्बंध में जब कई पुलिस कर्मियों से अलग-अलग बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग तो खुद ही दलालों से परेशान है, यहां पर हर आदमी तो फलां-फलां का खास बताकर रौब झाड़ता है, और दिन भर चैकी के अन्दर-बाहर मंडराता रहता है। पुलिसकर्मी तो खुद दलालों से परेशान हैं।
इस सम्बंध में जब सिटी चैकी इंचार्ज अमित पाण्डेय से फोन पर बात की गई तो उन्होंने से बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो लोग आते हैं वह काम से आते हैं, लेकिन हम लोग किसी को आने जाने व बैठने के लिए मना नहीं करते हैं। ज्यादातर आस-पास के लोग आते हैं। क्रमशः …………
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

