मामूली कहासुनी मारपीट में तेजाब के हमले में तीन घायल दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी 23 अगस्त। । थाना कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में मामूली कहासुनी से शुरू हुई मारपीट तेजाब के हमले तक पहुँच गयी और अब मामला पुलिस तक पहुँच गया। तेजाब से हमले से घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दो आरोपी को आज दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया बंकी कस्बे में देर शाम दो पक्छों में मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद मारपीट शुरू हो गयी । इस मारपीट ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे जिससे लोग दहशत में आ गए । कुछ देर बाद एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर दिया जिससे एक महिला समेत तीन लोग तेजाब से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

इस मामले पीड़ित पक्ष प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठा था तभी मोहल्ले के कुछ लोग उस पर हमला कर दिए और तेजाब भी फेंक दिया । दूसरी पीड़ित महिला मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि वह और उसका एक बेटा घर पर अकेले थे तभी दूसरी तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और फिर कुछ देर बाद तेजाब से हमला कर दिया गया । मारपीट की शुरुआत कैसे हुई इस बात पर उसने बताया कि उन्हें नही पता लेकिन उन सबने शराब पी रखी थी ।

इस मामले बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि नगर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे के रहने वाले प्रशान्त श्रीवास्तव ने कल शाम सूचना दी थी कि उनका अपने पड़ोसी से विवाद होने के कारण मारपीट हुई है जिसमें उनके पड़ोसी ने उनके और उनके परिवार के ऊपर एसिड फेंक दिया है।
पुलिस इस सूचना पर पहुँची और पीड़ित का मेडिकल करवाया और मेडिकल में आज एसिड की पुष्टि हो गयी तो प्रशान्त के पड़ोसी गौतम सोनी व आकाश सोनी को आज दोपहर उत्तरी टोला से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक जाँच में यह बात सामने आई है कि मारपीट के दौरान प्रशान्त के पड़ोसी ने अतिउत्तेजना में आकर जिस एसिड से जेवर साफ करते है उसे एक बड़े बर्तन में भरकर इनकी ओर उछाल दिया था जिससे यह लोग घायल हो गए । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें जेल भेजा जा रहा है । की दुकानों पर भी निगरानी की जाएगी ।

 

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!