सरकारी स्कूलों में दाखिला कराए अभिभावक: सियाराम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

त्रिलोकपुर बाराबंकी। खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के 500 नन्हे मुन्ने बच्चो को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रधान मो. असलम ने हेडमास्टर सियाराम चैहान के साथ मिलकर बच्चो को दोहरी यूनिफार्म के साथ टाई बेल्ट परिचय पत्र के अलावा मास्क उपलब्ध कराए इस दौरान अवशेष सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तको का भी वितरण किया गया। नई पोशाक पाकर बच्चे खुश हो गए। बतौर मुख्य अतिथि आये पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. असलम ने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकायें आनलाइन शिक्षा हेतु अभिभावकों को जागरूक करे। स्थानीय टेलरों द्वारा निर्मित स्कूल ड्रेस एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये वितरण किया। स्कूल ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तक को प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता दिखी। इससे पूर्व कंपोजिट विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने बैठक करके कपड़े व सिलाई की गुणवत्ता परखी। इस मौके पर हेड मास्टर सियाराम चैहान ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार बहुत कुछ बच्चो को दे रही है। अध्यक्ष सत्यनाम,बीडीसी समसुद्दीन,रामप्रताप शिक्षक विनय रावत,मोहित वर्मा, रजनी राय, आराधना वर्मा, मनु मौजूद थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

 

 

Don`t copy text!