पौध रोपण भविष्य की सुखद तस्वीर: रजत

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। संस्कारो रीति रिवाजों में वृक्षारोपण को शामिल करने के अपने अभियान में ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना सफल हो रही है। विभिन्न अवसरों पर हो रहे पौध रोपण भविष्य की सुखद तश्वीर बया करते हैं। यह उक्त विचार ग्रीन गैंगध्पर्यावरण सेना के संस्थापक सदस्य रजत बहादुर वर्मा ने अपनी पत्नी पूजा के जन्मदिन के अवसर पर पौध भेंट कर कही। इस युगल जोड़े ने एक साल पूर्व अपनी शादी के अवसर पर वृक्षारोपण करके घर मे कदम रखा था जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी थी। श्री रजत ने ये भी कहा है कि हमें प्रकृति के साथ जीने के अत्यधिक आवश्यकता है जबकि लोगों का सामान्य जीवन भी प्रकृति से दूर होता जा रहा है जो चिंतनीय है। पूजा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों में प्रदीप सारंग, सदानन्द वर्मा, सूरज सिंह, अब्दुल खालिक, हरिप्रसाद वर्मा सहित पर्यावरण सैनिक विनीता देवी, विजय लक्ष्मी, संध्या वर्मा, दिशा वर्मा, नीता व रीता वर्मा, सत्येन्द्र कुमार, नवनीत प्रमुख रहे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!