सांसद उपेन्द्र ने किया उद्घाटन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम कोपवा में शिवानन्द के घर से राम विलास के घर तक निर्मित इंटरलाकिंग व नाली का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र के सभी गांव-गलियों में पक्की सड़कें हों, भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। केंद्र व राज्य सरकार लगातार मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को मिल रहा है। इस अवसर पर अरविन्द कुमार, राम कुमार मिश्रा, सीताशरण वर्मा, अम्बरीश रावत, लल्लू रावत, सत्यनाम प्रधान, धर्मवीर प्रधान, रमाशंकर, सौरभ शुक्ला, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!