सम्पूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतों में 6 निस्तारित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतें दर्ज की गई जिनमे 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों की गुणवत्ता बनाए रक्खे।अधिकारी और कर्मचारी  शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें।शिकायत का मौके पर निस्तारण न होने से  समस्या की सही जानकारी नहीं हो पाती है।एक ही समस्या की एक ही व्यक्ति  की शिकायतें तहसील दिवस और जनसुनवाई पोर्टल के अलावा जनता दर्शन में भी की जा रही है। विधायक रामचंद्र  रामचंद्र यादव ने कहा कि तहसील समाधान दिवस में राजस्व सम्बन्धी शिकायतो का निपटारा राजस्व कर्मी मोके पर जा कर करे।कहा कि पुलिस का व्यहार मित्रवत समस्या के समाधान का होना चाहिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जमुनिया मऊ निवासिनी रूपा पत्नी बाल गोविंद व ममता पत्नी विनोद ने शिकायती पत्र दिया कि उनका नाम गौशाला निर्मित करने हेतु पात्र चयनित किया गया है परंतु आज तक गौशाला निर्मित नहीं कराया गया न ही उनको गौशाला धनराशि निर्गत करने की सूचना ही दी गई।शिकायतकर्तने आरोप लगाया है कि गौशाला का पैसा धोखाधड़ी के तहत निकाल लिया गया और गौशाला निर्मित दिखा दिया गया।पूछने पर आश्वासन दिया जाता रहा है।शिकायतकर्ता ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर जांच कर आख्या तलब की है।इसके अलावा जखोली निवासी अकीला बानो ने प्रधानमंत्री आवास के चयन में अपात्रों को शामिल किए जाने की जांच करने हेतु शिकायती पत्र दिया है।मखदूम जादा रुदौली निवासी इम्तियाज अली ने सार्वजनिक स्थान व रास्ते की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु शिकायती पत्र दिया है।चंद्रामऊ गांव की शमा खातून ने एक ही जमीन का दो बार बैनामा करने की शिकायत की।पूरे आनंदी बिहारा गांव के महेश कुमार ने गाय पालने के लिए आवंटित किए जाने और गोगोरा गांव के ह्रदय नारायण शर्मा ने गांव के कोटेदार पर दर्ज मुकदमे में गांव वासियों पर दबाव बनाने का आरोप थाना मवई के दरोगा राजेश राय पर लगाते हुए शिकायत की।इसके अलावा अवैध कब्जा,पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,पैमाइश वह पुलिस से संबंधित शिकायतें आइ।जिन्हें संबंधित को कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, सीओ धर्मेंद्र यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,वीडियो रुदौली अमित तिवारी,कोतवाल केके यादव,थानाध्यक्ष आरके राणा,थाना पटरंगा से उपनिरीक्षक सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे संपूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Don`t copy text!