पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता ने जिला पंचायत सदस्य के घर पहुँचकर परिवार को बंधाया ढाँढस
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व नितेश सिंह की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली क्षेत्र के सरैठा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रह चुके व वर्तमान में रुदौली से तृतीय सीट से जिला पंचायत रहे कृष्णमगन रावत का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही उनके अंतिम संस्कार में पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने गैर जनपद में होने की वजह से अपने बड़े भाई लालजीत सिंह को भेजकर शोक प्रकट किया।जैसे ही वापस आए तत्काल वह श्री रावत के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बीच भावुक हो उठे तथा परिवार को यह आश्वस्त किया मैं हर संभव एक भाई की तरह आपके साथ खड़ा हूं।श्री सिंह ने बताया कृष्ण मगन जी एक सुलझे हुए व्यक्ति थे वह दबे कुचले लोगों की आवाज थे तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे दबे कुचले लोगों की आवाज को हमेशा उन्होंने मजबूती के साथ उठाया व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर हमेशा हमारे साथ वार्ता भी करते रहते थे लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। आज दुख की घड़ी है वह हम सबके बीच में नहीं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।उनके साथ पूर्व प्रधान बैहारी राम सागर यादव,कमलेश यादव,डॉक्टर सुभाष यादव,अन्नू सिंह,मनीष रावत,शिव कुमार रावत,सलाउद्दीन,मोहम्मद सिद्दीक,रामकरन सिंह आदि मौजूद रहे।

