बच्चियों व महिलाओं को सशक्त बनना होगा………… विधायक रुदौली
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
जिम्मेदारियों का बोझ परिवारों पर बढ़ा तो,ऑटो रिक्शा चलाने लगी बेटियां,…तो वायुयान उड़ाने लगी बेटियां …..एसडीएम
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप में विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव,विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम रुदौली विपिन सिंह,सीओ डा0 धर्मेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव ने किया।उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को पुलिस से न डरने निर्भीक बनने व आवश्कयतानुसार पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन का उपयोग करने की बात कही।कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक रुदौली ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चियों को सुरक्षित व स्वावलंबी बनाया जाए।महिला डेस्क उसी चिंतन का एक परिणाम है।अच्छी पुलिसिंग हो,पहले जो भी रहा,उसको छोड़कर एक नए तरीके से समाज की विसंगतियों को दूर करने के लिए कार्य करने की जरूरत है।एसडीएम रुदौली विपिन सिंह ने कहा कि बेटियां सुरक्षित हो,स्वावलंबी हो,बेटियां अपनी शक्ति को पहचाने।इस दौरान बच्चों व उपस्थित महिलाओ को कविता भी सुनाई।
जिम्मेदारियों का बोझ परिवारों पर बढ़ा तो,ऑटो रिक्शा चलाने लगी बेटियां,जरूरत और बढ़ी,तो वायुयान उड़ाने लगी बेटियां।
उन्होंने महिलाओं व बच्चियों को समाज मे आगे आकर मुख्यधारा से जुड़ने की बात कही।कोतवाल रुदौली कृष्ण कांत यादव ने उपस्थित अतिथियों व महिलाओं,बच्चियों का आभार व्यक्त किया और कहा कोतवाली आप सभी के सेवा के लिए ही है,यहाँ आने में संकोच न करें,अपनी समस्या हमे अवश्य बताए।एलएसडीपी पब्लिक स्कूल की छात्रा याजदा फ़ातिमा ने इंग्लिश में महिला सशक्तिकरण पर अपनी प्रस्तुति दी,जिसकी जमकर सराहना हुई।इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों आदर्श इंटर कॉलेज,हंस इंटर कालेज,हिन्दू इंटर कालजे,जीजीआईसी के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

