सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। महिला शक्ति मिशन सप्ताह के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में बनाया गया महिला शक्ति मिशन हेल्प डेस्क। जिसका शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काटकर किया। महिलाओं की सुरक्षा व महिलाओं की समस्याओं को जल्द निस्तारण करने के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया की महिला हेल्प डेस्क स्थापित होने से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें प्राथमिकता के साथ सुनी व निस्तारण की जाएंगी। जिससे महिलाओं को परेशानी नही होगी। इस मौके पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी अभय शुक्ला संजय वर्मा धर्मेंद्र वर्मा विकेश वर्मा चंद्रशेखर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

