अजाखाना मीर मासूम अली मे अलविदाई जुलूस हेतु मजलिस सम्पन्न अलम ए मुबारक, शबीह ए ताबूत व जुलजनाह की कराई गई ज्यारत बैरूनी व मकामी अन्जुमनों ने की नौहाखानी व सीनाजनी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी । अजाखाना मीर मासूम अली मे अलविदाई जुलूस हेतु मजलिस सम्पन्न । अलम ए मुबारक, शबीह ए ताबूत व जुलजनाह की कराई गई ज्यारत । बैरूनी व मकामी अन्जुमनों ने की नौहाखानी व सीनाजनी ।जंजीर व कमा का हुआ मातम । ईश्वर जिससे संतुष्ट होकर कहे मै तुझसे संतुष्ट हो गया आ मेरी ओर पलट आ उसे हुसैन कहते हैं ।यह बात मजलिस को सम्बोधित करते हुए इमामबाडा मीर मासूम अली में मौलाना सैयद अली रिजवान ने कही ।अन्त में कर्बला वालों के ऊपर हुये अत्याचार का वर्णन किया जिसे सुनकर सभी रोने लगे।आरम्भ तिलावत से मौलाना अली मेहदी ने किया । इश्के हुसैन इबादते परवरदिगार है। मजलिस से पूर्व डा 0 रजा मौरान्वी,कशिश सन्डीलवी ,अजमल किन्तूरी ,बाकर नकवी , सरवर अली कर्बलाई, रोशन मौरान्वी,अदनान रिजवी ,अयान अब्बास आदि ने नजरानये अकीदत पेश किया।मौलाना अली मेहदी व रजा लखनवी ने

सालाम पेश किया।बैरूनी व मकामी अन्जुमनों ने नौहा खानी व सीनाजनी की । कमा व जंजीर का मातम हुआ । कोबिड-19 को ध्यान में रखते हुये शोशल डिस्टेन्सिन्ग व सेनेटाईजर के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया। वही मौलाना गुलाम अस्करी हाल में मरहूमा शाहीन फातिमा की ईसाल ए सवाब की मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना सैयद जैगम अल गरवी ने कहा नोके सेना पर कटे हुये सर का कुरान सुनाना अल्लाह की निशानी है।उन्होने यह भी कहा बगैर अहले बैत के कुरआन समझना मुमकिन नहीं ।अन्त में कर्बला वालों के मसायब पेश किया जिसे सुनकर सभी रोने लगे ।मजलिस का आरम्भ सैफ हैदर हुसैनी ने तिलावत से किया ।अजमल किन्तूरी,मुजफ्फर इमाम,सरवर अली कर्बलाई ,जईम काजमी व बच्चों ने भी नजरानये अकीदत पेश किया ।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

