बाराबंकी में आठवीं का कार्यक्रम सम्पन्न अंजुमनों ने की नौहाखानी व सीनाजनी कर्बला सिविल लाइन परिसर में अलम , शबीहे ताबूत व सबीहे ज़ुल्ज्नाह की करायी गई ज़ियारत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
जो हक़ के दर पर सर नहीं झुकाता उसे दर दर भटकना पड़ता है- मौ0 तस्दीक़ हुसैन ज़ैदपुरी

बाराबंकी ।आठवीं का कार्यक्रम सम्पन्न । कर्बला सिविल लाइन परिसर में अलम , शबीहे ताबूत व सबीहे ज़ुल्ज्नाह की करायी गई ज़ियारत ।अंजुमनों ने की नौहाखानी व सीनाजनी । संचालन अजमल किन्तूरी ने किया । मजलिस का आरम्भ तिलावते कुरआन से मौलाना हिलाल ने किया । मौ0 तस्दीक़ हुसैन ज़ैदपुरी ने मजलिस को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो हक़ के दर पर सर नहीं झुकाता उसे दर दर भटकना पड़ता है । अन्त में कर्बला वालों के मसायब बयान किया जिसे सुनकर सभी रो पड़े ।मजलिस से पहले डा 0 रज़ा मौरान्वी,मुहिब रिजवी ,कलीम आज़र,सरवर अली कर्बलाई,रज़ा हैदर लखनवी,रोशन मौरान्वी ,अदनान रिजवी व अयान अब्बास ने नज़रानये अक़ीदत पेश की ।कार्यक्रम के आयोजक ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

