कोठी पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश को ध्यान मे रखते हुए क्षेत्रधिकारी हैदरगढ़ पवन कुमार गौतम के निर्देश पर कोठी पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोठी से जैदपुर मार्ग सेवलकपुरवा पुलिया के पास एक व्यक्ति को अवैध 12 बोर तमंचे एक जिंदा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ कोठी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव कांस्टेबल अवधेश कुमार प्रमोद कुमार यादव ने कोठी से जैदपुर जाने वाले संपर्क मार्ग सेवलकपुरवा पुलिया के पास अमर सिंह पुत्र राम नरेश गौतम निवासी कौरहाकपुरवा मजरे रसूलाबाद बिहारी लाल को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल यूपी 41 ए.एल 7765 और तलाशी के दौरान अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया, कोठी पुलिस अपराधी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं पर इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने हमारे संवाददाता श्रवण चैहान से बताया की मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को लगा दिया गया जिससे एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और जामा तलाशी लेने पर अवैध तमंचा भी बरामद हुआ जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!