एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा ग्राम अचलपुर में हुए झगड़े मे नामित 06 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में फरार दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पर पंजीकृत पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक युवती सहित दो अन्य आरोपियों को ग्राम करतला के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस की कार्यवाही में 27 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सत्यवीर पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम ओरनी असदपुर को अवैध असलहा कारतूस सहित रामनगर काजीखेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।

