प्रशाशन ने अगर फैसला नही बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा: सतीश कोल्ड स्टोर संचालको को भाकियू ने भेजा नोटिस
बाराबंकी। आलू की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन के कोल्ड स्टोरेज बन्द करने के फैसले से किसान बर्बादी की तरफ चला जाएगा। इस फैसले के खिलाफ भाकियू संगठन (टिकैत) ने जिला उद्यान विभाग को ज्ञापन देकर आक्रोश व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग ने 31 अक्टूबर तक गोदाम खाली करने के लिए कोल्ड स्टोर संचालकों को नोटिस भेजा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘, रामानंद वर्मा, विवेक आदि ने बताया कि
बाजार में आलू प्याज की कीमतों में आये उछाल को काबू में करने के लिए किसान को परेशान होता नही देखा जा सकता । संगठन ने कहा कि प्रशाशन आलू व्यापारियो को चिन्हित करके कोल्ड स्टोरों से उनका आलू मार्केट भिजवाये।जिससे कीमतों को काबू में लाया जा सके।बताया कि किसान का आलू अगली फसल के लिए बतौर बीज रखा है। किसानो ने बताया कि जिले के किसी किसान के पास आलू का भंडारण नही है। स्टॉक में सिर्फ बड़े व्यापारियों का आलू जमा है। बताया कि 15 नवंबर तक आलू की बुवाई तेज रहेगी अगर 31 अक्टूबर को स्टोरों से आलू बाहर निकाला गया तो सब सड जाएगा। ऐसी हालत में संगठन खामोश नही बैठ सकता। संगठन ने कहा प्रशाशन ने अगर फैसला नही बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि सरकार अपनी असफलता को किसानों का गला दबाकर न छिपाए।

