बेरोजगारो की लम्बी फौज: राणा स्नातक एमएलसी के सपा प्रत्याशी ने की बैठक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। भाजपा सरकार की नीतियों से बेरोजगारो की लम्बी फौज हो गयी है। नवजवान ऊँची-ऊँची डीग्री लेकर बेराजगार घूम रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा नौकरी युवाओं को मिली थी। उक्त विचार मंगलवार को विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत सिद्धौर कस्बे में विधानसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्नातक एमएलसी के सपा प्रत्याशी राम सिंह राणा ने व्यक्त किये। श्री राणा ने आगे कहा कि आप सभी लोग एक होकर इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करें। अन्य जनपदों से भी हमें पूर्ण रूप से युवाओं का समर्थन मिल रहा है। विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में सपा प्रत्याशी को आश्वासन देते हुए कहा कि विधानसभा जैदपुर से उन्हे भारी मतो से जिताकर भेजेगे। क्योंकि जैदपुर विधानसभा ने विपरीत परिस्थितियों में यहां पर सपा का परचम लहराया है और उसी तरह से इस चुनाव में भी सपा प्रत्याशी को लोग वोट करेगें। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में तथा जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव के संचालन में हुयी। उक्त बैठक को मुख्य रूप से मो. उबेद शानू, जितेन्द्र वर्मा, अखिलेश यादव, मिन्टू वर्मा, डाॅ. शैलेश वर्मा, प्रीतम वर्मा, मो. रिजवान संजय, दानिश सिद्दीकी, आशीष आर्यन, के0डी0 द्विवेदी समेत आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

