सड़क हादसे में बिहार के मजदूर की मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई।सोमवार की देर शाम नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर बाजार से लौट रहा बिहार का मजदूर अपनी पत्नी के साथ सड़क पार कर रहा था जिसमें पत्नी रुक गई और पति आगे बढ़ गया।तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी इलाज के दौरान अयोध्या जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुमित ब्रिक फील्ड रानीमऊ के भठ्ठे पर सोमवार को काम करने वाले मजदूरों को हफ्ता दिया जाता हैं।हफ्ता मिलने के बाद सभी मजदूर सब्जी व अन्य सामग्री हेतु मवई चौराहा पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार गए थे।वहां पर सामान लेने के बाद वापस रानीमऊ चौराहा आ गए उसी में से एक मजदूर अपनी पत्नी के साथ भठ्ठे पर जाने के लिए सड़क पार करने लगा उसने एक सड़क पार कर दिया दूसरी पार करते समय में बीच सड़क तक पहुँच गया और उसकी पत्नी नही गई तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरों ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया और बोलेरो घटना स्थल से भाग गई स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा सुनील कुमार अपनी टीम के साथ घायल मजदूर को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी मवई ले गये जहां पर प्राथिमक उपचार के बाद मौजूद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस सम्बंध में पटरंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है मृतक की पहचान गरीबन उम्र 50 वर्ष पुत्र धनेश्वर निवासी गया बिहार के रूप में हुई है और वह सुमित ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने के लिए आया था तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!