समाजवादी विचारधारा को अपनाकर ही होगा देश का विकास: गोप गोप ने मतदान केन्द्र पहुँचकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने स्नातक शिक्षक चुनाव में जीआईसी बाराबंकी स्थित मतदान केन्द्र, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर तथा सूरतगंज स्थित मतदान केन्द्रों पर लगे कैम्प में पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर बोलते हुए अरविन्द सिंह गोप ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ हमारे देश की अर्थव्यवस्था मुख्यता कृषि पर आधारित है। परन्तु भाजपा राज में किसान दुःखी ही। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीने हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऐसे में अगर अब हम नहीं जागे तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ी को उठाना पड़ सकता है। इसलिए आज से ही नहीं बल्कि अभी से हम सबको एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को अपनाकर एकजुट हो जाना चाहिए और यह अपील करते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए राम सिंह राणा एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए उमाशंकर चैधरी को भारी मत देकर जिताये। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी और कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची और बनी रहे। आज के इस दौर में जहाँ मौजूदा सरकार रोजगार देने की बात करना तो दूर उल्टा रोजगार छीनने पर आमादा है। ऐसे में हमसब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हम सब इस चुनाव पूर्णतया संकल्पित होकर हर एक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का कार्य करें। इससे हमारा ही नहीं बल्कि पूरे देश का विकास होगा। उन्होंने इसके आगे बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक संघर्षवादी तथा युवा समाजवादी नेता हैं जो कि धर्म व जाति की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करते हैं। और हमारी पिछली सरकार में जितने कार्य किये गए हैं, उतने कार्य देश आजाद होने से लेकर आजतक किसी भी प्रदेश में नहीं किए गये हैं। इसलिए आप सब अपने तन और मन से समाजवादी विचारधारा से जुड़कर देश को आगे ले जाने का कार्य करें, इससे सिर्फ आपका और आपके परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे देश का विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,विधानसभा के प्रभारी एवं अजय कुमार वर्मा, नसीम कीर्ति,पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू,पूर्व प्रमुख राजन सिंह,जय सिंह यादव,अवधेश सिंह,अयोध्या प्रसाद रावत,बी डी खान हारून नेता, जमशेद इकबाल उमर बेग,पंकज यादव, अब्दुल जलील कयूम कुरेशी,आशुतोष अवस्थी कलीम नेता,अंसार अहमद,फिरोज आलम अंसारी ,कुल्लू राईन,गनेशी यादव,अनुज सिंह,प्रभात शुक्ल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!