गौ सेवा के लिए चार सौ कैदियो को काम पर लगाया जायेगा: त्रिपाठी डीआईजी ने किया गोशाला का निरक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

त्रिलोकपुर बाराबंकी। मुख्यमंत्री द्वारा गौ सेवा के प्रति शुरू की गई महत्वकांशी योजना के क्रम में गौ शालाओ में कैदियो द्वारा की जाने वाली सेवा की योजना के निरीक्षण के वास्ते मंगलवार को जहांगीराबाद स्थित चक गजरिया निबलेट फार्म हाउस का डीआईजी कारागार मुख्यालय कानपुर परिक्षेत्र बी.पी.त्रिपाठी ने जायजा लिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने बताया कि सूबे में चार जिले बाराबंकी लखीमपुर फरुखाबाद उरई पायलेट योजना के तहत चयनित किये गये है। योजनांतर्गत इन जिलों की चिन्हित गौ शालाओं में गौ सेवा के लिए करीब चार सौ कैदियो को काम पर लगाया जाएगा जो सुबह आएंगे और साम को जेल रवाना किये जायेंगे। डीआईजी ने बताया कि प्रथम चरण में करीब 400 ऐसे कैदी जिनका आपराधिक इतिहास गहरा नही है किसी की गलती से सजा काट रहे है या जिनका रिकार्ड बेदाग है । ऐसे लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौ सेवा कराई जाएगी। बताया कि वर्तमान में मजदूरों की काफी कमी आ गयी है। ऐसी हालत से निपटने के लिए कैदी मील का पत्थर साबित होंगे साथ ही उनका भविष्य भी चमकेगा। डीआईजी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जेल से लाने ले जाने और गौशालाओं में काम कराने के दौरान सुरक्षा की रूप रेखा तैयार किं रही है। साफ सुथरा कैदियो को वरीयता दी जा रही है। बताया कि नेबलत फार्म स्थित गौशाला और चकगजरिया दोनों स्थानों को योजना में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जेल अधीक्षक हरीबक्श सिंह के साथ दोनों स्थानों पर हरा चारा और गुड़ खिलाया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!