धान तौलाई को लेकर किसान प्रशासन की वार्ता हुई विफल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
रामनगर बाराबंकी। केन्द्र व प्रदेश की सरकारो के खिलाफ किसानों का धरना चल रहा है। तो वही किसानों के धान तोलाई को लेकर किसान उग्र तेवर अपनाये हुवे है। तहसील रामनगर कार्यालय में धान तौल की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के रामनगर इकाई की पूर्व सूचना अनुसार बुधवार को 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर समस्या के निराकरण के लिए किसान पहुंचे। जहां जनसभागार में तहसीलदार रामदेव निषाद ने सीओ दिनेश कुमार दुबे थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज की उपस्थिति में किसान यूनियन प्रभारी नेता कृष्ण पाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष। जहाँ पर देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों से किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा की गई वार्ता विफल रही किसान यूनियन अपनी मांगों पर अड़े रहे प्रशासन अपनी बात कह रहा था।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

