बाराबंकी। किसानों के नेता रहे स्वर्गीय मुकेश सिंह द्वारा चलाई जा रही रक्तदान रूपी समाजिक मुहिम आज भी निरंतर जारी है।इसी कड़ी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मंगलवार को दो दर्जन कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। प्रत्येक माह की भांति इस माह भी भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा व सरंक्षक उत्तम वर्मा की देखरेख में जनपद से आए लगभग 40 किसानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कराने के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें जाँच के पश्चात 25 किसान रक्तदान कर महादानी बने। इनमें अयोध्या प्रसाद,पन्ना लाल वर्मा, जसकरण सिंह, पवन कुमार, पंकज कुमार,गिरीश चंद्र, रमन कुमार, चंद्रशेखर,मनोज कुमार, संकेत कुमार, अखिलेश कुमार,जयकरण, आदर्श अवस्थी, विजय कुमार,मोहम्मद अख्तर, राजेश कुमार, रवि सिंह, प्रमोद कुमार, सहित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर रामकिशोर वर्मा राम सजीवन वर्मा बाबादीन, रामानंद, रणविजय सिंह,राममदन रावत, प्रमोद कुमार, राजेंद्र कुमार, गिरीश चंद, ओम प्रकाश, संजय रस्तोगी, डीके सहित आदि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

