बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने उनके पास से एक हजार रुपये बरामद किये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिटी चैकी क्षेत्र मे मोहल्ला रसूलपुर गांधी पार्क के पास सावर्जनिक जगह पर अलोक मिश्रा, मोहल्ला बारादरी, करन, मोहित शर्मा एवं राजदेव निवासीगण मोहल्ला रसूलपुर मोहित यादव निवासी फोटो वाली गली कानून गोयान और रंजीत कुमार निवासी मोहल्ला कंपनीबाग को जुआ खेलते हुवे रंगे हाथों पकड़ा है। सिटी चैकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सिपाही अश्वनी सिंह, सर्वेश यादव, राजेंद्र यादव के साथ गश्त पर था तभी मुखबिर द्वारा सुचना मिली की क्षेत्र में कुछ लोग सावर्जनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है। तभी हम लोगो मौके पर पहुचकर घेराबंदी करके जुआ खेल रहे सभी जुवारियो को धर दबौचा। पुलिस ने नगदी समेत ताश की गड्डी बरामद कर सभी अरौपियो को जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

