दीवार काटकर किराने की दुकान से एक लाख का माल चोरी, 27 हजार रुपए की नगदी भी ले गए चोर

कासगंज जनपद की कोतवाली क्षेत्र में बारहद्वारी के समीप स्थित एक किराने की दुकान की दीवार काटकर चोर 27 हजार रुपए की नकदी समेत करीब एक लाख की कीमत का सामान चोरी कर ले गएI इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है I कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया I शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला जय जय राम गली पुरानी चक्की निवासी अशोक वाष्णेय ने बताया किबारहद्वारी पर मैंसर्स अमित कुमार व रोहित कुमार के नाम से उसकी किराने की दुकान है I प्रतिदिन की भांति वह शुक्रवार की सुबह 9:45 बजे दुकान पर पहुंचा I शटर उठाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था I बराबर खाली पड़े खंडहर से दीवार टूटी हुई थी I दुकान की गुल्लक से चोर ₹27 हज़ार की नगदी चोरी कर ले गए I इसके अलावा ₹27000 की कीमत की चिलगोजा, पिस्ता, बादाम, इलायची ,काजू समेत अन्य कीमती मेवा चोरी कर ले गए I व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी भी दुकान पर पहुंच गए और पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की I

Don`t copy text!