उन्नाव:बांगरमऊ नगर से बहन को विदा कराकर ले जा रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

शुऐब अली की साथ जे एन शुक्ला की रिपोर्ट

वहीं बाइक पर सवार बहन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्नाव/क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर नारे खेड़ा के निकट बाइक से ओवरटेक करते समय सामने से आ रही डीसीएम में टक्कर हो गई वही एक मोरंग लदा ट्रक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया इस घटना में दिलशाद अली 33 पुत्र फरियाद अली निवासी मोती नगर थाना फतेहपुर 84 की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई साथ में बाइक पर बैठी बहन रोजी 28 वर्ष पत्नी अलीम निवासी नसीमगंज बांगरमऊ और भाई इरशाद अली 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां दोनों की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया घटना के बाद हरदोई उन्नाव मार्ग कई घंटे जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारु रुप से चालू करवाया

Don`t copy text!