राजेश ने काले कानून के खिलाफ किसानों से किया सवांद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये काले कृषि कानून के खिलाफ सपा एमएलसी राजेश यादव राजू ने चैपाल लगाकर काले कृषि कानून के खिलाफ किसान भाईयों को आगाह किया गया तथा इस कानून के खिलाफ एकजुट होकर साथ आने का आह्वान किया, वहीं प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि योगी सरकार समाजवादी लोगों से काफी डरी हुई है, कि ये लोग हमारी पोल पट्टी न खोल दें विकास तो कोई किया नहीं है, न तो कोई रोजगार दिया, सिर्फ नाम बदल कर काम का फीता काटने का काम किया, अब जनता जागरूक हो चुकी है, समय आ रहा है, इनको सबक सिखाने का जनता बदला जरूर लेगी इनको वापस भेज कर इसके पहले सपा के संस्थापक सदस्य खाटी समाजवादी दिवंगत नेता बेनी प्रसाद वर्मा की चेतना स्थल पर मुट्ठी भर माटी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हो कर बाबू जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया! साथ में पूर्व मन्त्री राकेश वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष हिमांशु यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष अमित यादव, प्रदीप सांरग, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, राजेन्द्र वर्मा, गुड्डू मौर्या प्रधान, अरूण सिंह प्रधान, वेद प्रकाश रावत, आरेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र यादव, मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!