टीम ने दलसराय में मनरेगा तालाब का किया निरीक्षण
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर, बाराबंकी। ब्लॉक रामनगर के दलसराय में बने मनरेगा तालाब का भारत सरकार की टीम ने निरीक्षण किया। इसके अलावा मनरेगा से सिंचाई विभाग द्वारा भरसँवा में किसान के खेत में बनवाई गई हौद, कच्ची नाली भी देखी। दलसराय में मनरेगा तालाब निरीक्षण हेतु टीम के आने की सूचना पर ग्राम विकास अधिकारी आस्था सिंह, राकेश वर्मा प्रधान, टीए सर्वजीत वर्मा,जे ई राज कुमार पहले ही पँहुच गए थे।करीब तीन बजे टीम डीसी मनरेगा एन डी द्विवेदी के साथ मौके पर पँहुचीं जिसमें हैदराबाद एनआईआरडी के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ जे वी कृष्णा लोही व मनरेगा सेल उत्तर प्रदेश के रजनीश चैधरी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने तालाब किस वर्ष में खुदवाया, कितने लोग थे आदि के बारे में बीडीओ रामनगर कमलेश कुमार से जानकारी ली। उन्होंने तालाब में बने इनलेट व आउट लेट भी देखे। चैकोर तालाब के चारो ओर बने ऊंचे किनारों को देख कर प्रसन्नता जताई और कहा कि तालाब बेहतर बना है। उन्हें जब जानकारी मिली कि अभी इसमें कार्य बाकी है तो उन्होंने कार्य करवाकर इसे और बेहतर बनाने को कहा। इसके बाद टीम भरसँवा पँहुचीं जंहा सिंचाई विभाग द्वारा मनरेगा से बनवाई गई हौद व नाली देखी और पत्रावली देखकर लागत,दी गई मजदूरी आदि की जानकारी जेई प्रकाश चन्द्र से ली। जिसके खेत मे कार्य हुआ था उस किसान से बात चीत की ।कार्य पर सन्तोष जताया।एडीओ पंचायत अखिलेश दुबे, एपीओ राघवेंद्र भी मौजूद रहे।
काश लोनिवि के देखते कार्य
मनरेगा के कार्य देखने आई टीम को जब लोग जाने तो उनके मुंह से बरबस ही निकला कि काश टीम सड़क छिलाई के नाम पर लाखों निकालने की जांच करती। कंही कंही पटरी नही पाटी गई और कंही कंही तो घास तक नही छिली मगर मनरेगा से भुगतान हो गया।सब जुगाड़ू काम हुआ और सेटिंग के चलते धरातल पर कार्य नही दिखा। जेई एई ने कार्य देखा ही नही सेटिंग वाले जबकार्डो पर रकम भेज दी जिसे बाद मे ठेकेदारो ने निकलवा कर ले लिया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

