पात्र खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

टिकैतनगर, बाराबंकी। विकास खण्ड पूरेडलई की ग्राम पंचायत बराइन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिये गये आवासों में ब्लाक अधिकारियों ने जमकर खेल खेला है। पात्रों को दरकिनार कर प्रधान के इशारे पर आपात्रों को आवास दे दिये गये हैं। जबकि पात्र खुले आसमान के नीचे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2022 तक देश के हर व्यक्ति को आवास मुहैया कराने का है। गाहे-बगाहे वे इस सपने को पूरा करने का दृढ़ संकल्प भी जताते हैं लेकिन उनका सपना क्या ऐसी परिस्थिति में पूरा हो सकेगा जब पात्रो को ही आवास नही दिया जायेगा। बताते चले कि पूरा मामला ग्राम पंचायत बराइन का है जहाँ पर लोगो ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धांधली हुई है जिसमे पात्रो को आवास न देकर जो पात्र नही थे उनको आवास दिए गए है। जानकारी के अनुसार आरोप है कि जिनके घर पक्के बने हुए है उनको आवास दिया गया और पात्र लोगो को दरकिनार करते हुए आवास नही दिया गया जबकि ये लोग आज भी ठिठुरती ठंड में छप्पर नुमा मकान में रहने को मजबूर है, ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा ब बनाई गई प्रधानमंत्री आवास की सूची में मात्र ऐसे लोगो को शामिल किया गया है जो इनके खास थे और जिनके पास पहले से ही पक्के मकान निर्मित है वही पूरे मामले की शिकायत ग्रमीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी से कर जांच करा कर गरीबो को आवास दिलाने की मांग की है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!