बुजुर्ग को एसपी ने दिया जैकेट व कम्बल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने आफिस मे जनसुनवाई के दौरान आए वृद्ध को दिया गया कम्बल व जैकेट पहनाया। जाड़े के कड़ाके की ठंठ पड़ने के बाद लोग अपने घरो में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे है। प्रशासन ने भी पूरी तैयारी करते हुवे जनपद भर चैराहे पर आलाव जलवाने के आदेश दिया है। जिसके बाद नगर पंचायत और ब्लाक स्तर पर आलाव आलाव जले। वही जिले के तेजतर्रार एसपी अरविन्द चतुर्वेदी ने आज फरियादियो की समस्या को निस्तारण कर ही रहे थे तो एक बुजुर्ग फरियादी एक कमीज पहने कापता हुआ एसपी के पास पंहुचा तो एसपी ने देखा तो तत्तकाल एक जैकेट व कम्बल मंगवाकर उसे पहनाया। एसपी अरविन्द चतुर्वेदी की इस कार्यशैली से बुजुर्ग खुश हुआ और एसपी ने उसकी समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!