निर्मल कुमार सपा जिला सचिव नियुक्त, खुशी की लहर
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन से बाराबंकी के समाजवादी से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने निर्मल कुमार वर्मा को समाजवादी पार्टी में जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है, गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सदर विधायक सुरेश यादव समेत अन्य बड़े बड़े पदाधिकारियों निर्मल कुमार वर्मा को मनोनयन पत्र दिया, आपको बताते चलें कि निर्मल कुमार वर्मा इससे पहले समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य करते रहे हैं, जो लगातार समाजवादी पार्टी के लिए जी जान न्योछावर करते हुए काम करते चले आए हैं इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने निर्मल वर्मा को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

