ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अंतर्गत विकास खण्ड बंकी एवं हरख में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवर्तकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा किशोरी क्लब के आयोजन हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों के खेलने का सामान कैरम, लूडो, बैडमिंटन, ढ़ोलक दिया गया। बैठक के अंत में खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी को बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पाण्डेय, जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र नेहा गुप्ता, सामाजिक कार्यकत्री प्रियंका रावत, उदयबीर सिन्ह यादव के अलावा चाइल्डलाइन टीम, एडीओ पंचायत एवं सुपरवाइजर ने प्रतिभाग किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!