श्रीमद भागवत कथा सुनकर भक्ति में लीन हुए राम भक्त
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। कस्बा बांसा स्थित दुर्गा मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक अमित कुमार शास्त्री एव सहवक्ता धर्मराज यादव ने भक्तो को राम विवाह का प्रसंग सुनाकर भक्ति में लीन होने पर मजबूर कर दिया। कथा वाचक ने श्रीराम विवाह की कथा में परशुराम-लक्ष्मण संवाद को विस्तार से सुनाया। कथा में जब सभी राजा धनुष उठाने में असमर्थ रहे तो राजा जनक को चिन्ता होने लगी। उन्होंने कहा कि यहां पर आए सभी राजाओं की शक्ति का अगर मुझे पहले ज्ञान होता तो मैं अपनी पुत्री के स्वयंवर में यह शर्त न रखता। इस बात को सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो गए। बोले यदि मेरे बड़े भाई आज्ञा दें तो मैं पूरी पृथ्वी को गेंद की तरह उठाकर पटक दूंगा। राम ने अनुज लक्ष्मण को शांत किया और कहा के जिस स्थान पर रघुकुल का कोई भी व्यक्ति विराजमान हो वहां पर इस तरह की बातें अशोभनीय हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को उठाया। प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष टूट गया। इसके बाद कथा वाचक ने परशुराम के क्रोधित व शांत होने की कथा सुनाकर मार्ग दर्शन दिया। इस अवसर पर कथा आयोजक रंजीत कुमार वर्मा एव शिवबालक रावत सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

