कार ने बाइक मे मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। कड़ाके की ठंठ के चलते भोर सोमवार को लखनऊ-गोण्डा हॉइवे पर स्थित ज्योली मोड़ के पास बाइक सवार को तेज गति से जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कार को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनिमाबाद निवासी 35 वर्षीय व्रक्षराज पुत्र रामकिशोर नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद से घर वापस आ रहा था, टोल प्लाजा पार कर जैसे ही ज्योली मोड़ पहुँचा वैसे ही पीछे से आ रही कार नम्बर यूपी 32 एलक्यू 4008 ने टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल व्रक्षराज को मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने पंचनामा भर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर जैसे ही परिवार को लगी तो घर में कोहराम मंच गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!