शकील अहमद को पुनः महासचिव बनाये जाने पर सपाइयों में खुशी
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अयोध्या गंगा सिंह यादव के निर्देश पर रूदौली विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने विधानसभा क्षेत्र रूदौली समाजवादी संगठन के 21 पदाधिकारियों की विभिन्न पदों की सूची जारी की है।जिसमे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बसौढी निवासी शकील अहमद को विधानसभा कमेटी द्वारा पुनः विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री शकील अहमद को समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र रूदौली का महासचिव बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मिंया,युवजन सभा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव,विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,युवा सपा नेता शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,पूर्व जिलापंचायत सदस्य शहीम अहमद,मो0 अली,सपा नेता अलाउद्दीन खान,ग़ुलाम अन्सारी,मो0 सालिम,शकील अन्सारी,अतीक़ सिद्दीकी,समाजवादी शिक्षक सभा अध्यक्ष विधानसभा रुदौली राम कैलाश यादव,सपा नेता पवन वर्मा,हुकुम सिंह यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए मुबारकबाद दी है।

