चोरों ने तीन घरो को बनाया निशाना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बीती रात तीन घरो में अज्ञात चोरो ने चोरी का प्रयास किया परंतु एक घर को  निशाना बना कर हजारों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर दिया पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोठी थाना क्षेत्र के सदरपुर चैराहे पर स्थिति राजू गुप्ता की मिठाई की दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गेहूं, चावल व एक जोड़ी पायल सहित  हजारों रुपए का सामान उठा ले गए वहीं उसी रात चैराहे पर स्थिति अशोक कुमार की  देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर चोरी करने में असफल रहे। वहीं उसी चैराहे पर स्थिति धौरहरा गांव के शुभम कुमार की बीज भंडार की दुकान में शटर का ताला तोड़ा गया  लेकीन चोरों द्वारा चोरी का प्रयास असफल रहा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय ने बताया सूचना पर जांच की जा रहीं है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!