संत महर्षि श्री श्री 1008 श्री राम बाबा जी की स्मृति में भंडारा सम्पन्न

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व सतीन्द्र शास्त्री की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली क्षेत्र के ग्राम अमहटा स्थित श्रीराम बाबा कुटी में परम् बीत राग संत महर्षि श्री श्री 1008 श्री राम बाबा जी की स्मृति में भंडारा सम्पन्न हुआ।जिसमें आसपास के जनपदों से साधु,सन्त व भक्त जनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी,जन प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए।राम बाबा कुटी के महन्त बाबा दयानन्द महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन सन्त राम बाबा की दिव्य दृष्टि,जन कल्याण व त्यागमयी भावना ही उनके असंख्य भक्तों में श्रद्धा की पात्र बनी हुई है।जिससे उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दर्शनार्थ आती है उनकी समाधि के दर्शन कर क्लेश दूर होते है।

Don`t copy text!