जिक्रे अहले बैत की तकरार बार-बार करना कौम को हक और बातिल से आगाह करना है – मेराज हैदर जौनपुरी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मुहर्रम से ज़ुल्म बेनक़ाब होता है अय्यामे फातमी से जालिम बे नक़ाब होता है
बाराबंकी । मुहर्रम से ज़ुल्म बेनक़ाब होता है अय्यामे फातमी से जालिम बे नक़ाब होता है ।जिक्रे अहले बैत की तकरार बार-बार करना कौम को हक और बातिल से आगाह करना है ।यह बात मौलाना गुलाम अस्करी हाल में ब उन्वाने अय्यामे फात्मी व मरहूम डा 0 कल्बे सादिक़ और दीगर शहीदों की याद में मजलिस को खिताब करते हुये मौलाना मेराज हैदर जौनपुरी ने कही ।उन्होने यह भी कहा कि अपने बच्चों को गदीर सुनाएं पैगाम ए रसूल को आगे बढ़ाएं । जब अपने बच्चों को सुजाअत के बारे में बताएंगे कासिम सुलेमानी के किरदार सुनाएंगे तब वह बच्चे हक पर चलते हुए आगे बढ़कर दीन के काम आएंगे ।अपने क़ायद की पैरवी करके बनी हाशिम की सुन्नत अदा करें। विलायत ए अली के लिये हक़ की आवाज़ उठाने वाली को फातिमा ज़हरा कहते है। आखिर में कर्बला वालों और जनाबे फातिमा के मसाईल पेश किए जिसे सुनकर मोमिनीन रोने लगे मजलिस से पहले कशिश सन्डीलवी ने पढ़ा- कुफ्र को बे दस्ते पा महशर तलक, तेग किरदारे हुसैनी कर गई । देख लो यह जिंदये जावेद हैं मौत भी टकरा के इनसे मर गई । अजमल किन्तूरी ने अपना कलाम पेश करते हुए पढा – खून के दरिया में जो हक वाले उतर जाते हैं उनके सर रौंद के नैज़ों को गुजर जाते हैं ।मुज़फ्फ़र इमाम ने पढ़ा -मंज़िलत आप की बताने को ,दर पे जोहरा भी आ गया ज़हरा ।हाजी सरवर अली कर्बलाई ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा-जब वसीला दुख्तरे मुरसल बना ली जाएगी । तब दुआ तेरी किसी सूरत न टाली जाएगी ।ज़ाकिर इमाम ने पढ़ा- इस वास्ते भी लायक़े मिदहत है फातिमा , इस्लामे मुस्तफा की ज़रूरत है फातिमा ।मो0 ताहा ने पढ़ा – अब चाहे जिसके पीछे चले उम्मते रसूल, करबोबला में हुर भी है और हुरमला भी है ।गाज़ी इमाम ने पढ़ा- कुछ इतना डरा रहता हैअब क़ातिले सरवर ,साये को समझता है कि मुख्तार खड़े है ।इसके अलावाअली शहा,सादिक़, कयान अब्बास,मोहम्मद मुर्तुज़ा,मोहसिन इमाम ने भी नज़रानये अक़ीदत पेश किया ।मजलिस का आगाज़ तिलावते कलाम ए इलाहिसे मुज़फ्फ़र इमाम ने किया।अन्जुमन गुन्चये अब्बासिया ने नौहाख्वानी व्सीना जनी की ।बानियाने मजलिस ने सभी का शुक़्रिया अदा किया ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

