जनपद के 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पीएचसी ज़ोहरा में डीएम ने किया मेले का शुभारम्भ
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना
बहराइच 10 जनवरी। ‘‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’’ की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को ‘‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’’ का आयोजन किये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। इस कड़ी में जनपद के 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

