दुकान में नकब लगाकर नगदी पर किया हाथ साफ
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
सिद्धौर बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दुकान में नकब लगाकर चोर नगदी समेत हजारों का माल उठा ले गए। घटना थाना क्षेत्र के देवीगंज चैराहे की है। मानपुर मकोहिया निवासी प्रवेश कुमार यादव की प्रभु रेडीमेड के नाम से चैराहे पर दुकान है। बीती रात दुकान के पीछे चोरों ने नकब काट दी स नकब के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोर गल्ले में रखी करीब चार हजार की नगदी, जींस, पैंट, टी शर्ट तथा अन्य कीमती कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब दुकानदार मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा स घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है स आश्चर्य की बात तो यह है कि चैराहे पर पिकेट ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है बावजूद इसके चोर बड़े इत्मीनान से दुकान में घुसकर कीमती सामान बटोर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

