पुलिस ने किया चोर गिरोह का अनावरण, छः गिरफ्तार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसौली के नेतृत्व में चोरों/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के आधार पर छरू शातिर चोर निजाम वारिस पुत्र हुसैन निवासी मो.कटरा मजरे मसौली, मो.मेहरोज पुत्र मो.शरीफ निवासी मसौली, मो. खलील पुत्र अली अहमद निवासी मस्ताननगर थाना मसौली, मो.शरीफ उर्फ बोदे पुत्र ताज मोहम्मद निवासी मस्ताननगर व मो.आरिफ पुत्र मो.जलील निवासी मसौली थाना मसौली तथा मो.जैद पुत्र अब्दुल रौफ निवासी नालापार दक्षिणी थाना फतेहपुर को समय 05ः10 बजे कस्बा मसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न स्थानों पर की गयी चोरी का सामान तीन अदद गैस सिलेण्डर, एक अदद बैट्रा, जनरेटर इंजन के पार्ट्स, एक अदद नल का हत्था, 2150 रूपये नकद, एक अदद चोरी की साइकिल एवं एक अदद चाकू तथा एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु.अ.सं.13/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु.अ.सं.14/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

 

Don`t copy text!