तिरंगा यात्रा से डर गया प्रशासन -रात 12 थाने लाकर एसडीएम की मौजूदगी में आशु चैधरी को भेजा जेल

अपराध ब्यूरो

-किसानों में आक्रोश, प्रशासन के हाथ-पावं फूले-चप्पे पर पुलिस तैनात, खुफिया विभाग अलर्ट

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश प्रभारी कु0 उदेन्दु सिंह पटेल उर्फ आशू चैधरी की तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने रात में जेल रवाना कर दिया। नेता के जेल जाने से जनपद के किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दिया और खुफिया विभाग चैकन्ना है। वही उनके कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया है।
मालूम हो कि किसान यूनियन संगठन सरकार द्वारा किये जा रहे उपेक्षापूर्ण कार्य से काफी उग्र व आन्दोलित हंै। इसीक्रम में जनपद बाराबंकी के किसानों के मसीहा आशू चैधरी ने 20 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से किसान हित के लिए सोंचने को मजबूर करने की जानकारी प्रशासन को मिलते ही प्रशासन ने रात में ही आनन-फानन में जेल रवाना कर दिया। उनके संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन धान क्रय केन्द्रों पर चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी है और अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए किसानों के आन्दोलन को दबाया जा रहा है, लोकतंत्र में इस तरह की अमानवीय कार्य से किसान काफी दुखी व परेशान है। अगर प्रशासन इसी तरह का रवैय्या अपनाता रहेगा तो किसान अपनी आवाज को उठा भी नहीं पायेगा। किसान नेता को रात के 12 बजे घर से लाकर जेल भेजना जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जिला प्रशासन किसानों की तिरंगा यात्रा से डर गया है। अब देखना है कि प्रशासन तिरंगा यात्रा को लेकर क्या कदम उठायेगा और किसानों के मसीहा को कब आजाद करेगा?

Don`t copy text!