किसान हितों को सपा ने सर्वाधिक प्राथमिकता दी: सबाह

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। सपा किसानों की सच्ची हितैषी है, किसान हितों को सपा ने सर्वाधिक प्राथमिकता दी है। भाजपा ने किसानों के हितों को अडानी व अंबानी को गिरवी रख दिया है, भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून को भारतवर्ष का किसान, मजदूर नहीं लागू होने देगा और इसके खिलाफ संघर्ष करेगा। उक्त विचार मंगलवार को ग्राम थानाडीह में सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव गयासुद्दीन द्वारा संयुक्त किसान संवाद चैपाल की बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी कुर्सी मो सबाह ने व्यक्त किए। मो. सबाह ने कहा कि किसान आज हताशा का शिकार है, किसानों के साथ आज जैसा सौतेला व्यवहार कभी नहीं हुआ। किसानों की एकता को खंडित करने का कुत्सित प्रयास सफल नहीं हो सकता। कृषि का बाजारीकरण के गंभीर नतीजे होंगे। पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार किसान सहित सभी मुद्दों पर फेल साबित हुई है, देश व प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, महंगाई ने मध्यमवर्ग की कमर तोड़ दी है, ऐसे में सरकार देश के सरकारी उपक्रमों को बेच कर वाहवाही में मे लगी है। इस मौके पर मुख्य रुप से डॉ. मोहम्मद अलीम, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, संतराम वर्मा, मोहम्मद कलाम, राज नारायण यादव, राम कुमार यादव, जस्सी सिंह, बबलू सिंह, घनश्याम सिंह वर्मा, मिथुन यादव, विमल आदि प्रमुख थे।

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

 

 

 

Don`t copy text!