भेलसर(अयोध्या)रुदौली में विश्व विख्यात सूफी संत हज़रत शेख मखदूम अहमद अब्दुल हक़ अलैहिर्रहमा रूदौलवी का 604वें उर्स का आगाज़ चाँद दिखने के बाद रोजाना शाम को होने वाले महफिले शमा यानी क़व्वाली के कार्यक्रम के साथ शुरू हो चुका है।जबकि मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी से 29 जनवरी तक होने हैं।इसी क्रम में दरगाह के मुख्य मार्ग पर हज़रत शैखुल आलम के नाम से बनाये गए स्वागत गेट का उद्घाटन दरगाह के सज्जादानशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ नय्यर मियाँ के साहबज़ादे एवं वलीअहद द्वारा फीता काट कर किया गया।
दरगाह कमेटी से जुड़े सुल्तान खान सुत्तु व आज़मी भय्या ने सभी को माला पहनकर स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरित किया!
इस मौके पर सपा नेता मसूद हयात ग़ज़ाली,सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा,वरिष्ठ पत्रकार तौक़ीर सिद्दीकी,उस्मान अंसारी,हिमांशू शर्मा,राजू,आतिर,मो० अफ़ज़ाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts

