दो दर्जन ग्रामीणों के पुआल में लगाई आग, होगा चारे का संकट

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। जहाँ एक ओर प्रशासन द्वारा पराली जलाने को लेकर सख्त कदम उठा रही है और इस मामले में कई लोगो पर कार्यवाही की जा चुकी है तो वहीँ शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने गांव किनारे मवेसी के चारा के लिए लगे दो दर्जन ग्रामीणों के पुवाल (खरही) में आग लगा कर फूँक दिया जिससे मवेशियों के चारे का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना जाहाँगीराबाद इलाके के ग्राम अटवा में बीती रात करीब दो दर्जन ग्रामीणों के लगे पुवाल को फूँक दिया सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीण शारदा बक्स सिंह ने बताया गांव के बाहर लगे पुआल में अराजकतत्वों द्वारा आग लगाने से मवेशियों के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। खरही में आग लगने से ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया ग्रामीणों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है जांच कर कारवाही की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!