असलहे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रामसनेहीघाट पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ धरदबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी सचिनंदन राय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ घूम रहा है, और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र यादव, मिथुनगिरी को अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। मुखबिर द्वारा बताये जगह ग्राम तुलसीपुर जब पंहुची तो पुलिस को देखकर अभियुक्त घबरा गया, और भागने की कोशिश की। तभी पुलिस टीम ने उसको पकड़ा। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम सनध उर्फ संधू कुमार निवासी वजीउद्दीनपुर बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस ने सनध को जेल भेज दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!