रामनगर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमोली किरतपुर में चार दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बुधवार देर रात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी विवेक कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विवेक सिंह ने कहा की ऐसे आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति का बोध होता है। भगवान राम हिंदुओं के आराध्य हैं। बुधवार देर रात श्री शिवशंकर आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों के द्वारा नारद मोह तथा दूसरे दिन दोपहर बृहस्पतिवार के कार्यक्रम में सीता फुलवारी आदि का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला देखने वाले राम भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह जवाहरलाल प्रदीप मौर्य सुमित्रा प्रसाद शुक्ला संजय गिरी केशवराम लोधी राम अधार गिरी आदि मौजूद रहे।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 9984798279

