दरियाबाद विधायक सतीश ने किया बालीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बनीकोडर गांव में हरदेव बाबा बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक सतीश शर्मा एवं पूर्व प्रधान राकेश वर्मा ने फीता काटकर किया। वॉलीबॉल मैच में डयोढ़ी बाजार की टीम ने जैदपुर की टीम को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। कड़ी टक्कर के बाद भी जैदपुर की टीम को उप विजेता बनने पर ही संतोष करना पड़ा। विजयी खिलाड़ियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर लाल वर्मा ने सील्ड प्रदान करके पुरस्कृत किया जबकि मैच का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके वालीबाल को उछाल कर किया। वॉलीबॉल मैच के आयोजन पर दीपक कुमार वर्मा, मुकेश पाल, सरवन चैहान, अजय चैरसिया, अरुण गौतम, जगन्नाथ चैरसिया ,कन्हैया लाल, अमित वर्मा, रामानंद वर्मा, शिवकुमार चैरसिया, आशुतोष वर्मा, पिंटू वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राकेश कुमार वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

