पुरानी छत गिरी, मलबे में दबकर चाचा भतीजी की मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

निन्दूरा, बाराबंकी। जर्जर मकान की छत गिरने से उसमें दबकर चचा व भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सलेनीपुर गांव निवासी हरीलाल पुत्र नान्हू शुक्रवार को अपने जर्जर हो चुके भवन को तोड़ रहे थे। साथ में उनके दोनों भाई सुरेश(35), गयादीन (40) व छः वर्षीय पुत्री गीता भी थी। जो कान के नीचे मलबे को साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत भर भराकर गिर गई। छत गिरने से मलबे सभी लोग दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन कर मलबे को हटाया। जहां पर सुरेश व गीता की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गयादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जानकारी तहसीलदार प्रशासन को दे दिया गया है।

 

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!