सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता: गोप नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप एवं पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई के हाथों वितरित किए गए। श्री गोप ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की जरूरत है, पद मिलना बड़ी बात नहीं है, यह कांटो भरा ताज है इसको हासिल करने के बाद बड़ी जिम्मेदारी को अंजाम देना पड़ता है, इस लिए सभी से मेरा आग्रह है कि 2022 चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। इस मौके पर विधायक जैदुपर गौरव कुमार रावत, राम गोपाल रावत, प्रीतम सिंह वर्मा, मो. सबाह, दानिश सिद्दीकी आदि सपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!